Bhojpuri Video: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का गाना 'बड़ा भाग मईया अईली' हुआ रिलीज, तेजी से वायरल हो रहा देवी गीत

Akshara Singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। जितनी लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं उतनी ही उनकी एक्टिंग की भी तारीफ करते नजर आते हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो भी बनाती है। वहीं आज नवरात्रि के पहले दिन अक्षरा सिंह का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुई है। और इस एक घंटे में ही फैन्स ने जमकर प्यार बरसाया है।

अक्षरा सिंह का गया गाना 'बड़ा भाग मईया अईली' हुआ रिलीज
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक अपने लेटेस्ट गाने 'बड़ा भाग मईया अईली' (Bada Bhaag Maiya Aili) गाने का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह बहुत ही खूबसूरत सफेद रंग के लिबास में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा किसी देवी से कम नहीं दिख रही हैं। अक्षरा बेहद ही खास अंदाज में मां का गीत गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा को देख आप भी एक्ट्रेस से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

अक्षरा सिंह ने गाया है ये देवी गीत
आपको बता दें कि इस गाने में अक्षरा सिंह ही एक्ट करती नजर आ रही हैं और यह गाना भी अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी में लिखे हैं। इस गाने को कंपोज सुगम सिंह ने किया है। बता दें कि इस वीडियो को हरी बोल नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो को रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो पर 2 हजार व्यूज आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X