Akshara Singh जाएंगी जेल? इस बड़े विवाद के चलते अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Bhojpuri Video- अक्षरा सिंह।। जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सबसे बड़ी अदाकारा हैं। खगड़िया की एक अदालत ने मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री के गिरफ्तारी का आदेश जारी किए हैं।
जी हैं, खबरें हैं कि अभिनेत्री मुसीबत में हैं और जेल जा सकती है। खबरों के मुताबिक न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री हिम शिखा मिश्रा ने मामले को सही पाते हुए 6 सितंबर 24 को गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया था।
ये सारा विवाद 8 जुलाई 2018 को शुरु हुआ था जब टिंकू जिया और अन्य लोगों ने खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में शहीद किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम की घोषणा की थी।
इस कार्यक्रम में ये भी ऐलान किया गया था कि इसमें अक्षरा सिंह आने वाली हैं। इसके बाद अक्षरा सिंह के नाम पर लाखों रुपये चंदा के तौर पर इकट्ठा किये गये। अक्षरा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लोगों अपील की थी कि वो इस कार्यक्रम में आएं।
नहीं आईं अक्षरा सिंह
ऐसा कहा जाता है कि इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह नहीं पहुंची थीं जिसके बाद सभी नाराज हो गए थे। दर्शकों ने खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। तंबू में आग लगा दी। वाद्ययंत्र तोड़ दिये। कई थाने की पुलिस काफी देर तक दंगे पर काबू पाने में जुटी रही। इसमें 25 लाख से अधिक का सामान नष्ट हो गया। इसी आलोक में मानसी के एक टेंट मालिक ने अक्षरा सिंह और आयोजकों को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में केस दायर किया था।
क्या होगा अब?
देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस इसका सामना कैसे करती हैं। हालांकि उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुकी हैं। अब उनकी गिरफ्तारी होती है या फिर केस कोई नया मोड़ लेता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications