Bhojpuri Video: जब Akshara Singh को छोड़कर जाने लगे Pawan Singh, बुरा हुआ एक्ट्रेस का हाल!

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है और आपको बता दें कि यहां पर काफी सारे ऐसे भी सितारे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम भी शामिल है और उनको भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार भी कहा जाता है। वह एक मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ लाजवाब सिंगर भी है।
पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा नाम कमाया है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। लेकिन वह अपनी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे और आपको बता दें कि उनका नाम अक्षरा सिंह के साथ में भी जोड़ा गया। दोनों ने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। लेकिन एक वक्त के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए और दोनों ने एक दूसरे पर कई सारे आरोप भी लगाए थे। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा आज भी प्यार मिलता है।
यूट्यूब पर भी अक्सर अक्षरा सिंह और पवन सिंह के गाने और वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कभी पार्क में तो कभी कमरे में जोरदार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए जाने वाले जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'तबादला' है। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है और साथ ही आपको बता दें कि इसको म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है। तो वही गाने के लिरिक्स लिखने का काम मनोज मतलबी ने किया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने को भोजपुरी सिनेमा संगीत नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 4.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। दर्शक भी इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications