Bhojpuri Video: 'ओठलाली में रोटी बोर के...' पर पवन सिंह ने अक्षरा सिंह संग जमकर रोमांस, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि जब भी वह पर्दे पर उतरते हैं तो लाखों दिलों की धड़कन तेज हो जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी जोड़ी हमेशा से ही अक्षरा सिंह के साथ में भी काफी पसंद की जाती है और दोनों के अफेयर के भी काफी चर्चे हुए।
हालांकि आपको बता दें कि अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही साथ में काम नहीं करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं और दोनों को काफी सारी फिल्मों में भी साथ में देखा जा चुका है। लेकिन अब इस बार भी दोनों का एक वीडियो यूट्यूब पर खूब बवाल मचा रहा है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है और हर कोई उनके इस गाने को पसंद कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंद कमरे में दोनों खूब डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को 'त्रिदेव' फिल्म से लिया गया है और आपको बता दें कि गाने का नाम 'ओठलाली में रोटी बोर के' है। इस वीडियो को वेब म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 20 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











