Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह का 'पटना की परी' गाना हुआ रिलीज, अंदर अंदाज से फैंस को बना रही दीवाना

Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाती है और आपको बता दें कि जब भी वह पर्दे पर उतरती है तो लोगों की दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है। अक्षरा सिंह अपनी अदाकारी और डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और सिंगिंग को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है।
अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूबसूरतीयों में रही है और उनका नाम पवन सिंह के साथ में भी जोड़ा गया था। हालांकि आपको बता दें कि बाद में दोनों अलग हो गए थे और साथ ही साथ अक्षरा सिंह इस पर कई सारे इंटरव्यूज में भी बात कर चुकी हैं। लेकिन वह अपनी फिल्मों और गानों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं।
अब हाल ही में उनका एक गाना जमकर वायरल हो रहा है और इसे अभी हाल ही में रिलीज भी किया गया है। दरअसल आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का 'पटना की परी' गाना जमकर वायरल हो रहा है और इसे हाल ही में सारेगामा हम भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। सिर्फ 10 से 12 घंटे के अंदर इस वीडियो पर 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
अक्षरा सिंह के इस गाने में देखा जा सकता है कि वह जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है और लोगों के दिल की धड़कन को भी तेज कर रही है। वीडियो में वह काफी हॉट अंदाज में देखी जा सकती है और साथ ही साथ बता दें कि उन्होंने इस गाने को खुद अपनी आवाज दी है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications