..................... Bhojpuri Video Akshara Singh New Holi Song Kangna Jogira Gaave Viral Video - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह के नए होली गाने 'कंगना जोगीरा गावे' ने मचाया धमाल, झूम उठे फैन्स

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी की क्वीन कहीं जाने वाली अक्षरा सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। अक्षरा सिंह लोगों के बीच हमेशा छाई रहती हैं और उनका हर एक अंदाज काफी पसंद किया जाता है।

अक्षरा सिंह को काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी देखा जा चुका है और अब इसी बीच उनका एक होली गाना यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। अक्षरा सिंह का गाना 'कंगना जोगीरा गावे' जमकर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दर्शकों द्वारा भी यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह का इस गाने में अंदाज देखने के बाद में हर कोई उनका दीवाना हो गया है। इस दौरान उनको अलग-अलग तरीके की साड़ियों में देखा जा सकता है और उनका काफी खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। अक्षरा सिंह के इस गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम की यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस गाने पर अभी तक एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है। लगातार अक्षरा सिंह के इस गाने पर लोग कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं और साथ ही साथ लोगों के बीच में यह गाना काफी पॉप्युलर हो रहा है।

Read more about: akshara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X