Bhojpuri Video: टीवी एक्टर संग अक्षरा सिंह ने होली में मचाया धमाल, इंटरनेट पर छाया नया गाना, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दें कि अक्सर विवादित बयानों के चलते वह काफी चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ लाजवाब सिंगर भी हैं। अब हाल ही में उनका एक नया होली स्पेशल गाना रिलीज हुआ है जो अभी चर्चा में बना हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस नए होली स्पेशल गाने का नाम 'जोगीरा सा रा रा' है। लेकिन आपको बता दें कि इस गाने में सबसे ज्यादा खास बात तो यह है कि यह टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विशाल आदित्य सिंह को अक्षरा सिंह के साथ में डांस करते देखा जा सकता है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।
मालूम हो कि अक्षरा सिंह ने यह गाना सम सिंह के साथ में मिलकर गाया है। इस गाने को बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है और इसमें देखने को मिल रहा है की होली के रंग के साथ-साथ मस्ती और धमाल भी नजर आ रहा है। जैसे ही अक्षरा सिंह का यह गाना रिलीज हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर छा गया और दर्शकों द्वारा भी स्कूल जबरदस्त रिस्पांस देखने के लिए मिल रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के गाने को अभी तकरीबन 6 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और इसके बावजूद भी यह है अभी के वक्त में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ही घंटे के अंदर इस वीडियो पर 20000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। वीडियो को अक्षरा सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से ही शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











