..................... Bhojpuri Video- पापा के साथ अक्षरा सिंह ने धमाकेदार डांस, लोग बोले- 'बेटी की शादी कर दो अंकल' Bhojpuri Video- Akshara Singh did a explosive dance with father, people said - 'Uncle, marry your daughter' - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video- पापा के साथ अक्षरा सिंह ने धमाकेदार डांस, लोग बोले- 'बेटी की शादी कर दो अंकल'

bhojpuri video akshara singh

Bhojpuri Video- अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अदाकारा हैं और इस वक्त उनके वीडियो को लेकर चर्चा है। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को खुद साझा किया है और इसमें उनके साथ एक शख्स नजर आ रहे हैं जिनके बाल सफेद हैं।

दोनों साथ में डांस कर रहे हैं और बैकग्राउंड में हौली हौली गाना बजता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि ये शख्स जो उनके साथ दिख रहे है वो कोई और नहीं बल्कि अक्षरा सिंह पिता है।

जैसे ही वीडियो सामने आया वो वायरल हो रहा है। बता दें कि इस दौरान अक्षरा सिंह लगातार नर्वस भी होती दिख रही हैं। इस वीडियो पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, अंकल शादी कर दीजिए अपनी लड़की को घर पे बिठा के रखना अच्छी बात नहीं है। एक ने लिखा, भाई कोई भी अक्षरा सिंह को प्रोग्राम करने मत बुला ना प्रोग्राम खराब करती है। एक ने लिखा, डैडी कूल हैं। एक ने लिखा, ये रील बहुत ज्यादा वायरल होगी पक्का 20 मीटर व्यूज आएंगे पिन कर कमेंट जरूर करें। इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कई ऐसे भी लोग हैं जो कि हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।

पवन सिंह के साथ जुड़ता है नाम

पवन सिंह के साथ अक्षरा का नाम काफी समय तक जुड़ा रहा है। हालांकि आपको बता दें कि अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही साथ में काम नहीं करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं और दोनों को काफी सारी फिल्मों में भी साथ में देखा जा चुका है। लेकिन अब इस बार भी दोनों का एक वीडियो यूट्यूब पर खूब बवाल मचा रहा है। फिलहाल आप देखिए अक्षरा सिंह का ये वीडियो जो कि उनके पापा के साथ वायरल हो रहा है..

Read more about: bhojpuri video akshara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X