..................... Bhojpuri Video: Akshara Singh crazy dance on 'Aag Laga Dila Paani Me song hit on youtube - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह की अदाओं को देख दीवाने हुए फैन्स, यूट्यूब पर छाया 'आग लगा दिला पानी में' गाना

Akshara Singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से खूब पसंद की जाती हैं। अक्षरा सिंह की खूबसूरती के भी जमकर चर्चे होते हैं। जो भी कोई अक्षरा को देखता है वह बस उन्हें देखता ही रह जाता है। सोशल मीडिया पर तो अक्षरा छाई रहती हैं। इंस्टा हैंडल पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। 6.6 मलियन लोग उन्हें फॉलो करते है।

सोशल मीडिया पर छाया गाना

बता दें कि अक्षरा इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए और पुराने गाने सोशल मीडिया पर बवाल मचा देते हैं। जी हां, उनके गाने लोगों के दिलों में आग लगा देते हैं। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ अक्षरा का गाना 'आग लगा दिला पानी में' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में अक्षरा की अदाएं देखने लायक हैं।

गाने को मिल राहा है लोगों का प्यार

'आग लगा दिला पानी में' गाने को हरमोनिया रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल एकाउंट पर शेयर किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने के बोल रंजन संम्राट ने लिखे हैं और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। बता दें कि इस गाने में अक्षरा सिंह का स्वैग देखने लायक है। एक्ट्रेस का अंदाज और उनके एक्सप्रेशन फैन्स को दीवाना बना रहे हैं। अब तक अक्षरा सिंह के गाने पर 87 हजार व्यूज आ चुके हैं।

अक्षरा सिंह ने किया फैन्स का धन्यवाद

अपने इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह बेहद खुश है। वह अपने फैन्स को धन्यवाद देती हुई कहती हैं कि लोगों ने इस गाने को बेहद प्यार दिया है। मैंने इसमें गायकी के साथ ही अदाकारी की है। इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है। मैं चाहती हूं कि मेरा गाना ना सिर्फ लोगों को एंटरटेन करे बल्कि प्रेरित भी करे। मैं फैन्स का शुक्रिया कहूंगी जिन्होंने इस गाने को वायरल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X