Bhojpuri Video: जब अक्षरा सिंह ने 'मरद के दिहल दरद...' अरविंद अकेला कल्लू का हुआ बुरा हाल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्मों तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और निरहुआ जैसे कई सारे बेहतरीन कलाकार हैं।
इसी के अलावा यूट्यूब पर भी जमकर भोजपुरी के पुराने गाने वायरल होते हुए नजर आते हैं और दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अभी इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, आपको बता दें कि हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसे फिल्म 'शुभ घड़ी आयो' से लिया गया है। गाने का नाम 'मरद के दिहल दरद' है। इस वीडियो के दौरान अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला कल्लू को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है और बंद कमरे में दोनों जमकर ठुमके लगा रहे हैं।
अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को खुद इन दोनों ने ही अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम यादव राज ने किया है और म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है। इस बेहद ही रोमांटिक वीडियो को टीम फिल्म भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर अभी तक 3.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। दर्शकों द्वारा भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए देखा जा रहा है। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications