Bhojpuri Video: एक दूजे में खोए दिए अक्षरा सिंह और पवन सिंह, केमिस्ट्री ने काटा बवाल, देखते रह जाएंगे वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपनी गायकी से फैन्स का दिल जीत लेने वाले पवन सिंह आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पवन सिंह के गाने और उनके म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। पवन सिंह के रोमांटिक वीडियो फैन्स का दिल जीत लेते हैं। एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर धूम मचा देती थी। वहीं हाल ही में कपल का एक बेहद ही रोमांटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री फैन्स के रोंगटे खड़े कर रही है।
इंटरनेट पर छा गई पवन और अक्षरा की केमिस्ट्री
वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह 'दुनिया में सबका से प्यारा' गाने पर इस कदर रोमांटिक होते नजर आते हैं कि लोग तो बस दोनों पर से अपनी नजरें हटा नहीं पाते हैं। बता दें कि दोनों के इस गाने को रिलीज हुए 8 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया रहता है। बता दें कि अब तक इस वीडियो पर 71 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इतने शानदार व्यूज से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि दोनों की केमिस्ट्री लोगों को देखनी कितनी पसंद है।
पवन सिंह से बेहद प्यार करती थीं अक्षरा सिंह
दोनों की रील लाइफ के साथ ही रियल लाइफ केमिस्ट्री की खबरें भी सुनने में आई थीं। बताया जाता है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इस बात का पता लगते ही पवन सिंह की पत्नी ने अक्षरा सिंह पर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं कहा यह भी जाता है कि अक्षरा पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारें में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इस तीखे विवाद के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। उसके बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ काम नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications