Bhojpuri Video: आस्था सिंह की 'पतली कमरिया' पर फ़िदा हुए पवन सिंह, रोमांस देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कन

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर काफी सारी फिल्में और गाने वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह, आस्था सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसे सितारे शामिल है।
इसी के अलावा रोजाना कोई ना कोई यूट्यूब पर भी पुराने से लेकर नए वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है और इतना ही नहीं अभी के वक्त में वह एक्टिंग के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन उनके पुराने वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल भी रहते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह आस्था सिंह के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और आस्था सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'पतली कमरिया' है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह, आस्था सिंह के साथ में पूरे घर में अलग-अलग तरीके से रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों द्वारा भी इस गाने को काफी प्यार मिला और साथ ही साथ आपको बता दें कि इस वर्ल्ड ऑफ भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया। जिस पर अभी तक 23 मीडियम से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











