Bhojpuri Video: सावन के मौसम में झरने के नीचे रोमांटिक हुए आम्रपाली दुबे-निरहुआ, देखें हॉट वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि लोगों द्वारा यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी पसंद किया जाता है। इसी के अलावा दर्शक तो भोजपुरी सितारों को भी काफी पसंद करते हैं और इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का नाम शामिल है।
आम्रपाली दुबे आज के वक्त में भोजपुरी क्वीन बन चुकी है और साथ ही साथ उनके जबरदस्त नए से लेकर पुराने गाने यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि उनके दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है और दर्शक भी दोनों का रोमांस काफी पसंद करते हैं।
अब इस बार भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव और निरहुआ का गाना वायरल हो रहा है। जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम 'सावन में हरियार भईल' है। इस वीडियो को निरहुआ हिट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस वीडियो पर अभी तक 7 लाख 55 हज़ार से ज़्यादा व्यूज आ चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के इस गाने को भोजपुरी फ़िल्म 'सिपाही' से लिया गया है। इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। लिरिक्स लिखने का काम अरविंद तिवारी ने किया है तो वहीं ओम झा ने इसको म्यूजिक देने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications