..................... Bhojpuri Video Aamrapali Dubey Pravesh Lal Yadav Aane Wala Hai Mera Sanam New Song Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: बारिश के मौसम में आम्रपाली दुबे के सिर चढ़ा रोमांस, प्रवेश लाल यादव संग देखें नया वीडियो...

Aamrapali Dubey

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दे कि उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। अभी तक उन्हें काफी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दे कि वह भोजपुरी के कई सारे अभिनेताओं के साथ में जमकर रोमांस भी करते हुए नजर आती है।

आम्रपाली दुबे के नए से लेकर पुराने वीडियो अक्सर यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और हाल ही में आम्रपाली दुबे का एक नया गाना रिलीज किया गया है। दरअसल यह सावन के मौके पर रिलीज किया गया है और इस गाने का नाम 'आने वाला है मेरा सनम' है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे बारिश में प्रवेश लाल यादव के साथ में जमकर रोमांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका यह अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो में वह काफी सुंदर भी लग रही है। इस वीडियो को अभी 4 दिन पहले ही रिलीज किया गया है।

आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को कल्पना पटवारी ने गाया है। इस वीडियो को आम्रपाली दुबे के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इस पर अभी तक 58 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

Read more about: aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X