Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे को बंगाली साड़ी में देख प्रदीप पांडे चिंटू का धड़का दिल, दोनों ने लगाए जोरदार ठुम

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां के सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे का भी नाम शामिल है और आपको बता दें कि उन्हें भोजपुरी की क्वीन कहा जाता है। उनकी अदाओं को देख हर किसी की दिल की धड़कन तेज हो जाती है और आज के वक्त में वह काफी सुर्खियों में रहती है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी वजह के चलते आम्रपाली दुबे सुर्खियों में आ जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके नए से लेकर पुराने गाने भी यूट्यूब पर जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आम्रपाली दुबे का एक बेहतरीन गाना जमकर तेजी से यूट्यूब पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
आम्रपाली दुबे के साथ इस भोजपुरी गाने में प्रदीप पांडे चिंटू भी नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में जमकर ठुमके लगाते और रोमांस करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे ने बंगाली साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है और वह किसी पार्टी में जमकर प्रदीप पांडे चिंटू के साथ डांस कर रही है।
आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे चिंटू पर फिल्माया हुआ यह गाना 'विवाह 2' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'मैं आई हूं बंगाल से' है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडे चिंटू की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। इस वीडियो को एंटर10 रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications