..................... Bhojpuri video aamrapali dubey khesari lal yadav romanced on palang sagwan ke song - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे को साड़ी में देख बेकाबू हुए खेसारी लाल यादव, करने लगे ये काम और फिर...

Khesari lal yadav aamrapali dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और आपको बता दें कि यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को दर्शकों द्वारा भी काफी प्यार मिलता है। भोजपुरी सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का भी नाम शामिल है।

अक्सर यूट्यूब पर भी देखने के लिए मिलता है कि नए से लेकर पुराने भोजपुरी गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इसे खूब जमकर प्यार भी दे रहा है।

आम्रपाली दुबे पर फिल्माए जाने वाले इस गाने में उनके साथ में खेसारी लाल यादव भी रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के इस बेहतरीन गाने को 'डोली सजा के रखना' फिल्म से लिया गया है। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'पलंग सागवान" के है। आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भी इसमें काफी पसंद की जा रही है।

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव को इस वीडियो में जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान अभिनेत्री ने काफी खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस वीडियो को एसआरके म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 22 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो पर लोग भी लगातार कमेंट करते और खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की तारीफ करते नजर आए। इस बेहतरीन गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है और लिरिक्स लिखने का काम सुमित सिंह चंद्रवंशी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X