..................... Bhojpuri Video Aamrapali Dubey Fan Of Dinesh Lal Yadav Nirahua Desi Look Video Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: निरहुआ के देसी लुक पर फ़िदा हुईं आम्रपाली दुबे, पहाड़ियों के बीच किया रोमांस, देखें वीडियो

Nirahua Aamrapali Dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुका है और साथ ही साथ यहां पर कई सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया है। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे कलाकारों का सबसे बड़ा हाथ माना जाता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और आपको बता दें कि उनके साथ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी खूब जमती नजर आती है। दोनों को कई सारी फिल्मों में साथ में काम करते हुए देखा जा चुका है और साथ ही साथ दोनों का रोमांटिक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के नए से लेकर पुराने वीडियो भी यूट्यूब पर जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि अब हाल ही में उनका एक वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बहुत ही देसी अंदाज में देखा जा रहा है तो वही आम्रपाली दुबे काफी खूबसूरत नजर आ रही है। उनका मॉडर्न अंदाज देखा हर कोई उन पर फिदा होता नजर आ रहा है तो वही दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के देसी लुक पर आम्रपाली दुबे फिदा हो गई है।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'बनी हम पतंग तू बड़ा हमार डोरी हो' है। आंखों ही आंखों में इस वीडियो में दोनों को रोमांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को डीजे खेसारी म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जिसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

Read more about: nirahua aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X