Bhojpuri Video: 'पलंगिया तोड़ देंगे...' आम्रपाली दुबे संग निरहुआ ने किया पलंगतोड़ रोमांस, वीडियो ने मचाया बवाल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है और साथ ही साथ यहां के सितारे भी खूब अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह और पवन सिंह जैसे सितारों तक का नाम शामिल है।
जब भी भोजपुरी सिनेमा की बात आती है तो यहां के गाने और फिल्मों में बोल्डनेस को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं और साथ ही दोनों को कई बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के नए से लेकर पुरानी वीडियो जमकर यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। दोनों का ऑन स्क्रीन रोमांस भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दोनों का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'पलंगिया तोड़ देंगे' है। इस वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ दोनों ही जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ बिस्तर पर दोनों को जमकर रोमांस करते हुए भी देखा गया है। जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के इस वीडियो को एंटरटेन रंगीला नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर कर दिया गया है। इस वायरल हो रहे हैं वीडियो पर अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। कमेंट में भी लोग दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications