Bhojpuri Video: 'उड़ावला ये राजा...' पर आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को किया मदहोश, अदाओं से बना रहीं दीवाना

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे सितारे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।
भोजपुरी सिनेमा में आज के वक्त में कई सारे ऐसे कलाकार आ चुके हैं जो कि अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
एक वक्त था जब असल जिंदगी में भी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे को पति पत्नी समझा जाता था। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। दोनों की एक्टिंग के साथ-साथ उनका डांस भी लाजवाब है और दोनों जमकर फिल्मों और गानों में मेहनत करते हैं।
अक्सर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे के नए से लेकर पुराने गाने भी जमकर यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि 'राम लखन' फिल्म का एक गाना वायरल हो रहा है जिसका नाम 'उड़ावला ये राजा' है।
इस वीडियो के दौरान आम्रपाली दुबे- दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और शुभि शर्मा- प्रवेश लाल यादव दोनों ही अपने-अपने कमरों में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों कपल्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे निरहुआ म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।
इस वीडियो पर अभी तक 23 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और आपको बता दें कि लगातार फ्रेंड्स भी इस पर जमकर कमेंट करते हैं और दोनों जोड़ियों पर प्यार बरसाते हुए देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो को साल 2019 में रिलीज किया गया था और आज भी यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications