Bhojpuri Video: पहाड़ियों के बीच रोमांस करते दिखे आम्रपाली दुबे और निरहुआ, देख फैन्स का भी धड़का दिल

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा में काफी ज्यादा प्यार मिलता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे सितारे आज के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और दर्शकों द्वारा उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। भोजपुरी के गाने और फिल्में भी काफी पसंद की जाती है।
देश से लेकर विदेशों में भी भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी पॉप्युलर हो चुका है। छोटी से छोटी पार्टी या शादियों में भी भोजपुरी गाने सुनने को मिल जाते हैं और साथ ही साथ इन पर लोग भी जमकर डांस करते हुए देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर नए से लेकर पुराने वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे का एक वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से ही दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में काफी पसंद की गई है। इस बार भी उन्हीं के साथ उनका एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही सितारे पहाड़ियों में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'धोई के नाउ महीना रजाउ' है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के दोनों जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस वीडियो को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर भी अभी तक 2.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने को निरहुआ और कल्पना ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications