Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे संग बीच पर रोमांस करते दिखे निरहुआ, केमिस्ट्री देख फैन्स भी झूमने पर मजबूर

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां के सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। लोग भी दोनों की जोड़ी को खूब प्यार देते हैं।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक वक्त पर तो ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव और निरहुआ दोनों रियल लाइफ में पति-पत्नी है।ऐसा कुछ भी नहीं है और आपको बता दे कि उनके ऑन स्क्रीन जोड़ी आज भी काफी ज्यादा हिट मानी जाती है। लोग आज भी उनकी वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं।
इसी बीच आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक गाना जोरों शोरों से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बीच पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और जमकर लोगों की दिल की धड़कन को भी तेज कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐसा लग रहा है कि दोनों सितारे हनीमून पर गए हुए हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए हुए इस गाने का नाम 'राजा जान मारे' है। यह भोजपुरी गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आज से 6 साल पहले वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था। जिस पर अभी तक 30 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला बढ़ता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications