Bhojpuri Video: 'तनि छू ला...' जब दिनेश लाल यादव पर बरसात में चढ़ा रोमांस, आम्रपाली दुबे भी हुईं बेकाबू

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी लोकप्रिय हो चुका है और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिलता है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के नए से लेकर पुराने गाने भी यूट्यूब पर आए दिन वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। जिनका लोग भी भरपूर आनंद उठाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक बेहतरीन गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और आपको बता दें कि हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसे 'बेटा' फिल्म से लिया गया है। इस गाने के दौरान बरसात में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे को जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है।
अगर हम गाने की बात करें तो आपको बता दें कि इसका नाम 'तनि छू ला' है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे जमकर रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियोपर अभी तक 9.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोग भी लगातार इस पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को कल्पना और ओम झा ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और आपको बता दें की म्यूजिक देने का काम ओम झा ने किया है। यह वीडियो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications