..................... Bhojpuri video aamrapali dubey dinesh lal yadav nirahua sunli babu ji arajiya hamar song video viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे संग शादी कर निरहुआ ने बाबू जी से मांगी अर्जी, देखें वायरल वीडियो

Nirahua Aamrapali dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे सितारे तो ऐसे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक का नाम शामिल है। दर्शकों द्वारा उनकी फिल्मों और गानों को काफी पसंद किया जाता है।

भोजपुरी की फिल्मों के साथ-साथ गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं और अब यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुके हैं। यूट्यूब पर भी आए दिन नए से लेकर पुराने गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है।

आम्रपाली दुबे के इस वायरल हो रहे वीडियो में उनके साथ में निरहुआ भी दूल्हा बने हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री को दुल्हन के अवतार में देखा जा रहा है। दर्शकों द्वारा यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और आपको बता दें कि इस गाने का नाम 'सुन ली बाबू जी अर्जिया हमार' है। आम्रपाली और निरहुआ के इस अवतार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को 'राजा बाबू' फिल्म से लिया गया है। वीडियो को वेव म्यूजिक धमाका नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 17 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।

Read more about: nirahua aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X