Bhojpuri Video: सावन में आम्रपाली दुबे पर छाया रोमांस का खुमार, निरहुआ को घायल करती नज़र आईं एक्ट्रेस

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनता हुआ नजर आता है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे सितारे तो ऐसे हैं जो कि दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों का भी नाम शामिल है।
भोजपुरी इंडस्ट्री ने लोगों के बीच में काफी ज्यादा क्रेज बनाकर रखा हुआ है और साथ ही साथ अब उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी भोजपुरी गाने काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो चुके हैं। कहीं भी कोई शादी हो या पार्टी हो वहां पर भी भोजपुरी गाने सुनने के लिए अक्सर मिल जाया करते हैं।
भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और आपको बता दें कि दोनों का ऑन स्क्रीन रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आता है। अक्सर उनके नए और पुराने वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल नजर आते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली के साथ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपनी अदाओं से निरहुआ के दिल को घायल करती हुई नजर आ रही है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले हम जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'सावन में हरि हार भईल' है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'सिपाही' से लिया गया है और आपको बता दें कि इसको ओम झा और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस बेहतरीन वीडियो को वेव म्यूजिक हिट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक 1.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications