Bhojpuri Video: समुद्र किनारे निरहुआ ने किया आम्रपाली दुबे संग रोमांस, देखें वायरल वीडियो...

Nirahua aamrapali dubey

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है और वह खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ में भी काम कर चुकी है।

आम्रपाली दुबे के आए दिन पुराने से लेकर नए वीडियो जमकर यूट्यूब पर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वैसे भी अक्सर शुरू से देखा जाता है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। एक वक्त तो ऐसा था जब दोनों को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी समझा जाता था। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और आपको बता दें कि उनके ऑन स्क्रीन जोड़ी काफी बेहतरीन है।

लेकिन इस बार जो उनका गाना वायरल हो रहा है वह काफी ज्यादा लाजवाब है और आपको बता दें कि उसे 'निरहुआ चलल ससुराल 2' फिल्म से लिया गया है। हम जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'समान चुनमुनिया' है। इस वीडियो को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने पर अभी तक 19 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने को इंदू सोनाली और ओम झा ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम प्यारे लाल यादव ने किया है।

Read more about: nirahua aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X