Bhojpuri Video: लंदन में रोमांस करते देखे आम्रपाली दुबे और निरहुआ, बीच सड़क पर फरमाया इश्क़, देखें वीडियो

Amrapali Dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे सितारे तो ऐसे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल है। जिन पर फैन्स भी भर भर कर प्यार लुटाते हैं।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। एक वक्त तो ऐसा आया था जब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी समझा जाता था। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। उन्हें साथ में कई सारी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। यूट्यूब पर भी उनके नए से लेकर पुराने गाने जमकर वायरल होते नजर आते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

दरअसल आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह विदेश में नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को 'निरहुआ चलल लंदन' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'गोरी तोहार कमर लचकुवा' है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस गाने को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। वीडियो पर 11 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X