Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस देख लोगों के छूटे पसीने, वीडियो ने मचाया बवाल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि यहां के सितारे भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर निरहुआ तक का नाम शामिल है और साथ ही साथ खेसारी लाल यादव भी किसी से कम नहीं है। इन सितारों को मल्टी टैलेंटेड माना जाता है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी फ़िल्में और गाने हैं जिन्हें दर्शकों द्वारा भी काफी प्यार मिला है। इसी के अलावा आए दिन यूट्यूब पर भी नए से लेकर पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव और निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' से लिया गया है। इस गाने का नाम 'मेरे महबूब' है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ, आम्रपाली दुबे को गांव की चीजें सिखाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान दोनों के बीच में रोमांस भी देखने को मिलता है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के इस वीडियो को एंटरटेन रंगीला नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 2.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कमेंट बॉक्स में भी दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ भी की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications