Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे की अदाओं को देख मदहोश हुए निरहुआ, किया ज़ोरदार रोमांस और फिर...

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि आज के वक्त में तो पूरे देश भर में भोजपुरी इंडस्ट्री का जादू छाया हुआ है। भोजपुरी सिनेमा में कई सारे सितारे तो ऐसे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे नाम भी शुमार हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्सर यूट्यूब पर भी भोजपुरी गाने जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और इसमें नई से लेकर पुराने गाने भी शामिल होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक कलर की ड्रेस में आम्रपाली दुबे बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं तो वही निरहुआ भी उनके साथ में जमकर रोमांस करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। दरअसल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जड़ के जोगड़ काके जा' है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ को इस वीडियो में जमकर ठुमके लगाते हुए भी देखा जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक तकरीबन 61 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications