..................... Bhojpuri Video Aamrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Nirahua Chicken Biryani Champa Ki Jawani - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' पर आम्रपाली दुबे का गजब का डांस, निरहुआ हुए उतावले

Nirahua Aamrapali Dubey

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि लगातार दर्शकों के दिलों पर भी छाया रहता है। यहां पर आम्रपाली दुबे से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार दर्शकों के दिलों पर राज किया करते हैं।जिन्हें उनके अंदाज से काफी पसंद किया जाता है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि अभी के वक्त में भोजपुरी सिनेमा की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सिर्फ उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि अब तो देश और दुनिया में भी लोग भोजपुरी गानों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में भोजपुरी सिनेमा की तरह बोल्ड कंटेंट नहीं दिखाया जाता।

इसी के चलते काफी सारे लोग भोजपुरी सिनेमा को काफी पसंद करने लगे। इतना ही नहीं यूट्यूब पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो भी वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। आम्रपाली दुबे को तो भोजपुरी की क्वीन कहा जाता है। साथ ही उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में काफी पसंद की जाती है।

अब इस बार भी उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' है। इस गाने को फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' से लिया गया है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा भी हो रही है। इस दौरान दोनों को जमकर डांस और रोमांस करते हुए भी देखा जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को एसआरके म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 33 मीडियम से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: nirahua aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X