Bhojpuri Song:आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 95 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देखा वीडयो

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि लोगों द्वारा यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को भी काफी पसंद किया जाता है। साथ ही साथ आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
भोजपुरी इंडस्ट्री अभी के समय पर सिर्फ उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी काफी मशहूर हो चुकी है। किसी भी शादी या पार्टी में हमेशा ही भोजपुरी गाने धमाल मचा देते हैं और साथ ही साथ लोगों को भी काफी पसंद आते हैं। लोगों के बीच में भोजपुरी गानों का क्रेज भी बढ़ता चला जा रहा है।
यूट्यूब पर भी अक्सर नई से लेकर पुराने वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। भोजपुरी की मशहूर जोड़ी यानी कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों काफी उदास नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'बलमुआ कैसे तेजाब' है। इसी के अलावा आपको बता दें कि इस वीडियो में निरहुआ को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा जा रहा है और आम्रपाली दुबे उनके बगल में बैठी हुई काफी उदास नजर आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इसी के अलावा इस वीडियो पर 95 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसे तकरीबन 9 साल पहले रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications