Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे संग दिनेश लाल यादव ने मनाई सुहागरात, रोमांस के साथ खूब किया डांस

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुका है और आपको बता दें कि इसके फैंस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब सिर्फ यूपी और बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भोजपुरी गानों का चलन बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है। हर किसी पार्टी और शादी में भोजपुरी गाने बजते हुए सुनाई दे जाते हैं।
भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और निरहुआ जैसे सितारे भी काफी ज्यादा दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज के वक्त में आम्रपाली दुबे का भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज है और इतना ही नहीं अक्सर यूट्यूब पर भी उनके नए से लेकर पुराने गाने जमकर ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जमकर रात में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को 'सिपाही' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'कटोरे-कटोरे' है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस वीडियो के दौरान रात में रोमांस करते और सुहागरात मनाते हुए भी नजर आए। हर किसी को उनका यह वीडियो काफी पसंद आया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 44 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications