Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे संग कभी रोमांस तो कभी डांस करते दिखे निरहुआ, वीडियो ने मचाया खूब बवाल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा ने अभी के वक्त पर पूरी दुनिया पर राज किया हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। साथ ही साथ फैंस तो यहां के सितारों पर जान लुटाते हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भी नाम शामिल है।
दरअसल आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों को साथ में कई सारी बेहतरीन फिल्मों में अभी तक देखा जा चुका है और साथ ही साथ दोनों का ऑन स्क्रीन रोमांस भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के खूब वीडियो भी वायरल होते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक बेहद पुराना वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल हम जिस भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जद के जोगड़ काके जा' है। जिसमें दोनों को खूब रोमांस करते देखा जा रहा है।
वायरल हो रही है वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का अंदाज भी हर किसी को दीवाना बना रहा है। आम्रपाली दुबे को निरहुआ कभी किस करते हुए नजर आते हैं तो कभी उनके साथ में ठुमके लगाते हुए देखे जाते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस वीडियो को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 62 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसे अभी से 8 साल पहले रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications