..................... Bhojpuri Video Aamrapali Dubey Arvind Akela Kallu New Song Aamrapali Tohar Kajra Video Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे संग अरविंद अकेला कल्लू ने मारे ठुमके, वीडियो ने मचाई धूम

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री अभी के समय पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और यहां पर ऐसे काफी सारे बेहतरीन कलाकार भी हैं जिन्होंने लोगों के दिलों पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे सितारों का नाम भी शामिल है।

आए दिन भोजपुरी में कई फ़िल्में और कई सारे नए-नए गाने भी रिलीज होते हुए नजर आते हैं। अब इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का फैंस के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

दरअसल हम अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे के जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'आम्रपाली तोहार कजरा' है। इस गाने में देखा जा सकता है कि अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे स्टेज पर जमकर ठुमके लगाते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान आम्रपाली दुबे ने काले रंग का लहंगा पहना हुआ है और वहीं अरविंद भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। दोनों का यह गाना तेजी से वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है और फैंस के बीच में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह आम्रपाली ने इस वीडियो में भी जान डाल दी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू के इस वीडियो को सुर म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 170000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसको अभी 4 दिन पहले ही रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X