VIDEO: जब सलमान- करीना ने भोजपुरी में गाया रोमांटिक गाना
[म्यूजिक] सलमान खान और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म बॉडीगार्ज को भला कौन सकता है। फिल्म सुपरहिट थी, तो उसके गाने ब्लॉकबस्टर। खासकर फिल्म का गाना 'तेरी मेरी..मेरी तेरी..प्रेम कहानी है मुश्किल' साल 2011 के सबसे चर्चित गानों में से रहा। बहरहाल, इस गाने को तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं इस गाने का भोजपुरी वर्जन।
सलमान और करीना पर फिल्माया यह रोमांटिक गाना काफी पॉपुलर रहा था। हालांकि इसे भोजपुरी में सुनकर आपको थोड़ी हंसी आ सकती है। लेकिन इसे मिस करना आपकी गलती साबित होगी। खासकर अगर आप सलमान या करीना के फैन हों।
फिल्म में इस गाने को लिखा है शब्बीर अहमद ने। जबकि आवाज है श्रेया घोषाल और राहत फतेह अली खान की। गाने को कंपोज किया है हिमेश रेशमिया। वहीं, भोजपुरी गाने में आवाज है रवि चौधरी और खुशबु जैन की। जबकि शब्दों को छेड़ा है बिपिन बहार ने।


Click it and Unblock the Notifications














