VIDEO: अब देखिए शाहरूख का जलवा..भोजपुरी में गाया 'लुंगी डांस'
[म्यूजिक] शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' तो आपने देखी ही होगी। फिर फिल्म का धमाकेदार गाना 'लुंगी डांस' भी जरूर देखा होगा। जी हां, साल 2013 में इस गाने ने जो धूम मचाई है, वह आज भी लोगों को याद है। आपने यह गाना तो कई सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी शाहरूख को भोजपुरी में लुंगी डांस गाते सुना है?

हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं लुंगी डांस का भोजपुरी वर्जन। चेन्नई एक्सप्रेस के इस गाने को बनाया है मशहूर यो यो हनी सिंह ने। लेकिन इसके भोजपुरी वर्जन में आप रवि चौधरी की आवाज सुनेंगे। जबकि इसके लिरिक्स यानि की शब्दों को छेड़ा है बिपिन बहार ने।
रोहिट शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं यह गाना शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। यह गाना मस्ती से भरपूर है और इसे भोजपूरी में सुनना आपके लिए और मजेदार रहेगा।
तो फिर, देर किस बात की..नीचे देंखे वीडियो में 'लुंगी डांस' का भोजपुरी वर्जन-


Click it and Unblock the Notifications













