ALERT: रवि किशन की तेलुगु फिल्म 'सुप्रीम'..शूटिंग जैसलमेर में जारी
[भोजपुरी न्यूज] साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और नागबाबू के भतीजे और राम चरण तेज़ा के भाई साई धर्म तेज़ की फिल्म 'सुप्रीम' का दूसरा शेड्यूल राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। बता दें, इस फिल्म में रवि किशन की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।
रवि किशन 'सुप्रीम' की शूटिंग जैसलमेर में कर रहे हैं । फिल्म सुप्रीम के हीरो साई धर्म तेज़ इसके पहले तीन सुपरहिट फिल्में "पिल्ला नुव्वु लेनी" "रे" और "सुब्रमा फॉर सेल" तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को दे चुके हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार रानी चैटर्जी अब बॉलीवुड में मचाएंगी धूम!
फिल्म सुप्रीम का बज़ट लगभग 50 करोड़ है। जिसके बारे में निर्माता दिल राजू ने कहा की एक अच्छी कमर्शियल फिल्म बनाने के लिए एक अच्छी कहानी के साथ बेहतरीन अभिनेता और बढियां निर्माण कौशल की भी आवश्यकता होती है।
रवि किशन के किरदार के बारे में उनका कहना है की रवि आज की डिमांड हैं और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और बिजनेस के लिहाज से भी काफी लाभदायक हैं। यही कारण है की इनको लगातार दक्षिण भारतीय फिल्में मिलती रहती हैं।
फिल्म सुप्रीम में रवि किशन और साई धर्म तेज़ के साथ खूबसूरत अभिनेत्री राशि खन्ना का भी महत्वपूर्ण किरदार है। यह जानकारी रवि किशन के निजी जन संपर्क अधिकारी संजय भूषण पटियाला ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

