Bhojpuri सुपरस्टार Pawan Singh से मिलने उनके घर आई उनकी गर्लफ्रेंड! शादी करने को हैं बेताब

Bhojpuri superstar Pawan Singh

Bhojpuri superstar Pawan Singh's girlfriend came to his house to marry: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर पवन सिंह अभिनय के साथ ही अपने खास अंदाज के लिए याद किए जाते हैं। पवन सिंह की फिल्म और गानों के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन सिंह का गाना आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाता है। पवन सिंह के हजारों लाखों फैन्स हैं कई लोग पवन सिंह को पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी उम्मीद शायद पवन सिंह ने भी नहीं की थी। जी हां, पवन सिंह से मिलने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड उनके घर आ जाती हैं। जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ जाते हैं।

पवन सिंह से शादी करने गर्लफ्रेंड पहुंची घर
बता दें कि यह नजारा पवन सिंह की फिल्म का है। फिल्म के ही कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को 16 अक्टूबर 2023 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो का टाइटल दिया गया था कि पवन सिंह की पहली गर्लफ्रेंड पहुंची पवन सिंह के घर अपनी शादी की बात करने। पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

दो शादियां कर चुके हैं पवन सिंह
आपको बता दें कि पवन सिंह की दो बार शादी हो चुकी हैं। पवन सिंह ने पहले नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद ही उनकी पत्नी नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आए थे। दोनों के लेकर काफी अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन अंत में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई है। बता दें कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी एक्टर पर मारपीट और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगवा चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X