इस हसीना के साथ पवन सिंह की फिर वायरल हुई तस्वीर, लोग बोले- ज्योति भाभी से शिकायत करनी पड़ेगी...

Pawan Singh Shalini Singh

Pawan Singh And Shalini Singh Photo: कई बार देखने के लिए मिलता है की फिल्मों में साथ में काम करते-करते एक्टर और एक्ट्रेस को लेकर कई सारी बातें होने लग जाती है। कई बार तो दोनों के लव अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा होती है। ऐसा ही कुछ भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ में भी हुआ। एक अभिनेत्री के साथ उनकी सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है।

दरअसल आपको बता दें कि पवन सिंह की तस्वीर भोजपुरी की एक मशहूर अभिनेत्री शालिनी सिंह के साथ में वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद में फंस इस पर अजीबोगरीब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल पवन सिंह और शालिनी सिंह की कुछ क्लोजिंग तस्वीरों को खुद अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले शेयर किया था।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शालिनी ने कैप्शन में 'न्यू पोस्ट' लिखा था। हालांकि आपको बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स अलग-अलग तरीके के कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में शालिनी और पवन को काफी करीब देखा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह तस्वीर एक शूटिंग के दौरान की है।

शालिनी और पवन सिंह की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ वीडियोज पर भी फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। कुछ फैंस ने तो पवन सिंह की पत्नी ज्योति से शिकायत करने की भी बात लिखी। खबरों के अनुसार उन कमेंट्स को हाइड कर दिया गया।

हालांकि आपको बता दें कि शालिनी सिंह की बात की जाए तो उन्होंने कुछ वक्त पहले ही भोजपुरी फिल्मों से डेब्यू किया है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ में उन्हें फिल्मों में देखा गया। हालांकि शालिनी सिंह अभी तक कुछ खास पॉपुलर नहीं हुई है। लेकिन पवन सिंह के साथ इन दिनों वह काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

Read more about: pawan singh shalini singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X