जैकेट उतारकर Khesari Lal Yadav ने उड़ाया गर्दा, फिटनेस में सलमान-शाहरुख को भी किया फेल!

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में जब भी किसी फेमस स्टार की बात होती है तो खेसारी लाल यादव का नाम जरूर लिया जाता है। खेसारी इस वक्त भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक वीडियो, जिसमें वो अपनी फिजीक दिखाते नजर आ रहे हैं। उसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव ने दिखाए सिक्स पैक्स एब्स
भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपनी फिटनेस दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने जैकेट खोल रखी है और जैकेट के खोलने के बाद उनके सिक्स पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं। खेसारी भी इसे जबरदस्त तरीके से फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।
आम्रपाली भी साथ आईं नजर
खेसारी लाल का ये वीडियो जिस इवेंट का है, उसमें उनके साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। उन्होंने खेसारी से मैच करने के लिए ब्लैक साड़ी पहनी है और उसे जैकेट के साथ पेयर किया है। खेसारी जितने हैंडसम लग रहे हैं। आम्रपाली दुबे उतनी ही खूबसूरत भी लग रही हैं।
साथ में अच्छे लगे आम्रपाली और खेसारी
एक वीडियो में तो खेसारी लाल यादव बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और आम्रपाली का हाथ चूम रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई आम्रपाली और खेसारी की केमिस्ट्री की तारीफ करता नजर आ रहा है।
खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म
खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अगली बार भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में खेसारी ने बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया है। फिल्म को पराग पाटिल, राकेश रोशन सिंह और सुबोध सेठ ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म को पराग पाटिल डायरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











