..................... bhojpuri stars Nidhi Jha and Jay Yadav movie Sath Chhute Na Sathiya's song Daga De Gailu Dil Ke Laga Ke released - Hindi Filmibeat

Sath Chhute Na Sathiya: जय और निधि की फिल्म का इमोशनल सॉन्ग हुआ रिलीज, 10 लाख के हुआ पार

Sath Chhute Na Sathiya

'साथ छूटे ना साथिया' फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक सैड सॉन्ग 'दगा दे गइलू दिल के लगा के' रिलीज हो गया है। फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और भोजपुरी एक्टर जय यादव मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को सिंगर अभिलाष कुमार और प्रियंका मोरया ने गाया है। 'दगा दे गइलू दिल के लगा के' गाने के लिरिक्स को अरविंद तिवारी ने लिखा है और संगीत दिवंगत श्याम देहाती ने दिया है।

'साथ छूटे ना साथिया' में मुकेश जायसवाल, प्रकाश जैस, बिपिन सिंह, पल्लवी सिंह, भानु पांडे, रूपा सिंह, अशोक गुप्ता, बबलू खान, राज द्विवेदी, राजू राजा और ऋचा दीक्षित भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित और बीबी जायसवाल द्वारा निर्मित है। इस गाने को कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। प्रशंसक फिल्म के इस गाने पर खूब कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।

इस गाने की रिलीज होने की खबर खुद निधि झा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी दी थी।

भोजपुरी एक्टर जय यादव को रोशिनी सिंह अभिनीत फिल्म 'बाबुल की गलियां' के लिए जाना जाता है। इसे संजीव बोहरपी द्वारा निर्देशित और राम गोपाल सैनी द्वारा निर्मित किया गया था। फिल्म में अभिनेता अवधेश मिश्रा भी हैं।

वहीं 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में गैंगस्टर का रोल प्ले करने वाली अपनी दबंगई के लिए मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने यश कुमार एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर 24 फरवरी को रिलीज हुए रैप सॉन्ग 'हाथी चले बाजार' की खबर दी थी जिसमें वे भी नजर आईं।

निधि झा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि शादी के बाद से वे अपने काम से ज्यादा अपने निजी तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर अपनी रील बनाते हुए तो कभी पति के साथ फोटो शेयर करती हुई नजर आती हैं। इतना ही नहीं, वे अपने फैमिली टाइम के दौरान बेहद खुश नजर आती हैं।

बता दें, निधि यश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर जहां 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वहीं जय यादव को इंस्टाग्राम पर लगभग 10 लाख लोग फॉलो करते हैं। दोनों ही सितारे अपने फैंस और फॉलोअर्स से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X