EK KAHANI SAJISH KI: अनारा गुप्ता और विजय चौहान की फिल्म का ट्रेलर 25 मार्च को होगा रिलीज!

भोजपुरी फिल्म 'एक कहानी साजिश की' का फर्स्ट लुक फरवरी माह के अंत में ही जारी हो गया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर 25 मार्च को किया सुबह 11:00 बजे भोजपुरी चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज होगा। भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी अनारा गुप्ता ने फिल्म के पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा, इंतजार की घडी हुई ख़त्म एक कहानी "साजिश" की trailer releasing on 25th March @11:00am आप सभी के बीच, देखना ना भूलें - Only On Global Music Junction - Bhojpuri चैनल पर।
बता दें, इस फिल्म में भोजपुरी की फेमस स्टार अनारा गुप्ता के साथ मुख्य भूमिका में सिंगर और एक्टर विजय चौहान दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, विजय चौहान की ये पहली फिल्म है। दरअसल, विजय चौहान वीडियो सॉन्ग में ना सिर्फ अपनी आवाज देते हैं बल्कि उसमें अभिनय भी करते नजर आते हैं। लेकिन पहली बार 'एक कहानी साजिश की' से फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं।
आपको बता दें, यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी विवादों में है। दरअसल, इस फिल्म को लेकर भोजपुरी एक्टर समर सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच में विवाद हुआ था।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक काफी आकर्षक है और दर्शकों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। ये एक लव स्टोरी ड्रामा मूवी बनाई गई है जिसमें एक्शन का तड़का लगेगा। फिल्म में अनारा और विजय चौहान के अलावा दीपक सिन्हा, रुद्र प्रताप सिंह, नीलू यादव और महेश आचार्य के साथ ही कई और अन्य कलाकार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया है संजीत कुमार ने शुभम सिंह और अभय पांडे फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा है।
विजय चौहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके द्वारा गया गया सॉन्ग 'Chhat Par Kesiya Sukhawe Chadhelu' 22 मार्च को ही रिलीज हुआ है। वहीं एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने हाल ही में चैत्र नवरात्रि के मौके पर भजन की एक सीरीज लॉन्च की है। अनारा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बताया कि नवरात्र के मौके पर उन्होंने शैलपुत्री मां का गाना रिलीज किया है। हालांकि यह पहला गाना है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पूरे 9 दिन तक मां के नौ रूपों पर अनारा गुप्ता के अलग-अलग भजन रिलीज होंगे ।


Click it and Unblock the Notifications











