Yash Kumar Mishra: भोजपुरी सिनेमा में काम करने से पहले ये हीरो इस हिंदी शो में कर चुका है काम!

यश कुमार मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री में आज एक जाना माना नाम है। यश कुमार सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि प्रड्यूसर और सिंगर भी हैं। यश बैनर तले कई भोजपुरी फिल्में बन चुकी है। यहां तक कि यश कुमार एंटरटेनमेंट का अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल भी है और यश म्यूजिक भी यश कुमार मिश्रा का ही है। लेकिन आज हम यश कुमार के करियर के उस मोड़ की बात करेंगे जब उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले हिंदी सीरियल में भी काम किया था।
जी हां, बहुत कम लोग जानते होंगे भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले और अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले काफी स्ट्रगल किया था। 2002 में मुंबई आने के बाद उन्हें कई रातें तो भूखा ही सोना पड़ा था। यहां तक की नौबत ये आ गई थी कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर बनने की ठान ली थी। लेकिन 2010 में इनकी किस्मत पलटी।
2010 में इन्हें 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' धारावाहिक में काम करने का मौका मिला। इस शो में काम करने के दौरान इनकी मुलाकात दीपक शाह से हुई जिन्होंने यश कुमार की किस्मत पलट दी और उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया। 'दिलदार सांवरिया' में पहली बार यश किसी भोजपुरी फिल्म में मेन लीड किरदार में नजर आए। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात एक्शन हीरो और सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद तो उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दीं। जैसे - एक रजाई तीन लुगाई, बिटिया छठी माई के 2, बेटी नंबर वन इत्यादि।
इसके बाद यश कुमार ने अंजना सिंह से शादी कर ली और उनकी एक बेटी भी है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद यश कुमार का अंजना से तलाक हो गया और 2022 में उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा से शादी कर ली।
शादी के बाद यश कुमार की पत्नी और भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने यश एंटरटेनमेंट के बैनर तले वीडियो रैप सॉन्ग 'बेबी अब ब्रेकअप कर ले' से बतौर सिंगर और आर्टिस्ट भोजपुरी इंडस्ट्री में वापसी की है। इसके अलावा भी यश कुमार के बैनर तले कई फिल्में और वीडियो सॉन्ग बन रहे हैं। यश कुमार भोजपुरी में वो नाम है जो लोगों को काम देने में मदद कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











