Pawan Singh की पहली पत्नी ने क्यों कर ली थी आत्महत्या? मुंबई के एक फ्लैट में मिली थी लाश!

Pawan Singh First Wife Suicide- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भला कौन नहीं जानता है। वो किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर खबरों का हिस्सा रहते है। जितना शानदार उनका फिल्मी करियर रहा है उतनी ही समस्याएं उनकी निजी जिंदगी में रहीं हैं।
इस वक्त उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह को लेकर फिर से चर्चा हो रही है। बता दें कि पवन सिंह ने अपनी पहली शादी नीलम सिंह से की थी और वो उनकी भाभी की बहन थीं। लेकिन कुछ ऐसा हुआ था कि मुंबई के फ्लैट में उनकी लाश मिली थी।
पता चला था कि नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। अब पवन सिंह अक्सर उनको याद करते हैं और तारीफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की पत्नी ने आखिर क्यों आत्महत्या की थी?
इसलिए नीलम सिंह ने की थी आत्महत्या?
पवन सिंह भले ही नीलम की तारीफ करते रहते हैं लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होने खुदकुशी क्यों की थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए गए थे कि पवन सिंह के साथ वो मुंबई के एक फ्लैट में थीं लेकिन पवन वहां मौजूद नहीं थे। ऐसा कहा जाता है कि काफी बिजी होने के कारण वो पवन सिंह को लेकर तनाव में थीं और इसी के चलते उन्होने आत्महत्या कर ली। नीलम सिंह को पवन बिल्कुल टाइम नहीं दे पाते थे। अब पवन सिंह अक्सर उन्हे याद करते हैं कुछ महीने पहले शुभांकर मिश्रा से बात करते हुए उन्होने कहा था कि, वो देवी थी। हालांकि पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी लेकिन अब उनके साथ भी अनबन चल रही है। ज्योति पवन से अलग रहती हैं।
पवन सिंह इस वक्त लगातार अपनी फिल्मों और गानों से धमाका करते हैं। हाल ही में एक लड़की को लेकर चर्चा में आए थे जो कि उनके साथ स्टेज पर दिखी थी। पवन सिंह ने इस दौरान कई तरह की बातें की थीं और ट्रोल हुए थे।
Worried about your mental well-being or of someone you know? Help is just a call away. Reach out to the nearest mental health specialist at COOJ Mental Health Foundation (COOJ)- 0832-2252525, Parivarthan- +91 7676 602 602, Connecting Trust- +91 992 200 1122/+91-992 200 4305 or Sahai- 080-25497777/ [email protected]


Click it and Unblock the Notifications