'जान से मार दोगे..' मराठी विवाद पर खुलकर बोले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, वीडियो हो रहा है वायरल!

Pawan Singh on Marathi Controversy- महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी विवाद को लेकर आए दिन किसी ना किसी का बयान सामने आता रहता है। हाल ही में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी बात कही थी और खुला चैलेंज दिया था।
अब इसको लेकर भोजपुरी के एक और सुपरस्टार पवन सिंह का वीडियो सामने आया है। उन्होने खुले तौर पर हिंदी का समर्थन किया है और कहा है कि वो महाराष्ट्र में रहेंगे और हिंदी बोलेंगे।
इसके बाद उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। पवन सिंह इस दौरान एक न्यूज चैनल से बात कर रहे थे। बता दें कि ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने के बाद इस तरह की घटनाएँ सामने आई हैं और महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों को पीटा जा रहा है।
क्या बोले पवन सिंह?
वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह ने कहा, ''हमरा माराठी ना आवेला। मेरा बंगाल में जन्म हुआ तो ये जरूरी नहीं है कि हम बांग्ला बोलें। हमको नहीं आता है तो नहीं बोलता हूं, मुझे लगता है मैं नहीं सीख पाऊंगा। हिंदुस्तान है ना सर, हिंदी बोलने का मेरा हर जगह अधिकार है। ये कौन सी बात हुई कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं, काम करते हैं तो हमको मराठी आना ही आना है। इस टाइप की बातें जहां से निकल रही हैं इसको और कुछ नहीं बोल सकते हैं, इसको सिर्फ अहम बोलेंगे। क्या करेंगे, जान से मार देंगे, इससे ज्यादा तो कुछ हो नहीं सकता। मार दोगे जान से तो नाम शहीद हो जाएगा। मराठी नहीं आती है, नहीं बोलता हूं और मैं वहां काम भी करता हूं और करूंगा।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
पवन सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''शेर हमेशा शेर रहेगा, पावर स्टार।'' एक ने लिखा, ''ये बिश्वोई भाई कहां गायब है यार।'' एक ने लिखा, ''पवन भाई ने ठीक कहा है भारत है कोई भी भाषा चलेगा भाई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications