भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार के घर से आई चौंकाने वाली खबर, चुरा लिए गए 15 लाख के गहने और 30 राइफल...

Bhojpuri Cinema Update: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को आखिरकार कौन नहीं जानता। उन्होंने जब स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' गाया तो वो पूरे देश में सनसनी बन गए। अब उन्हीं एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है।
पवन सिंह के आरा स्थित दूसरे घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। ये घटना 23 जून, रविवार की रात को हुई, जहां चोरों ने घर से करीब ₹15 लाख के गहने, 30 राइफल के कारतूस और 15,000 नकद चोरी कर लिए।
खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर
घटना मजहौवा वार्ड नंबर 5 (नगरा थाना क्षेत्र) की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने घर की खिड़की को पेचकस की मदद से तोड़कर अंदर घुसपैठ की। उस समय घर में पवन सिंह के सास-ससुर - कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह मौजूद थे, जो एक अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खुला देखा, तो उन्हें शक हुआ और फिर जांच करने पर चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि खिड़की टूटी हुई है और अलमारी से कीमती सामान गायब है।
FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
घटना की खबर मिलते ही पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह घर पहुंचे और नगरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि घर में रखी राइफल को चोर ले नहीं जा सके, ये राहत की बात है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) को सूचना दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।
क्या-क्या चुरा ले गए चोर?
कलावती देवी के मुताबिक, जिन गहनों की चोरी हुई है उनमें शामिल हैं- दो सोने की चूड़ियां, लक्ष्मी चेन, नवाबी चेन, मंगलसूत्र, दो सिकड़ी (पारंपरिक चेन), दो अंगूठियां, चार जोड़ी चागल (झुमके) इन सभी चीजों की कीमत मिलाकर करीब 15 लाख रुपए है।
स्टूडियो को नहीं छूआ
पवन सिंह के इस घर में उनका एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी बना है, लेकिन चोर वहां तक नहीं पहुंचे। उन्होंने सिर्फ नीचे वाले हिस्से से चोरी की और चुपचाप भाग निकले। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications