हीरो बनने से पहले ऐसा था Khesari Lal Yadav का हुलिया, हालत देख दंग रहे गए फैंस, बोले- 'खूंखार लग रहे हो'

Khesari Lal Yadav Old Video- भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री में अगर किसी एक्टर की बॉडी बिल्डिंग की बात करते हैं तो खेसारी लाल यादव का नाम सबसे पहले आता है। उनको इस मामले में भोजपुरी इंड्स्ट्री का सलमान खान कहा जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी हमेशा से ऐसे नहीं थे बल्कि उनका हाल ऐसा था कि आपको यकीन तक नहीं होगा। एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें खेसारी लाल यादव का हुलिया आप पहचानने से इंकार कर देंगे।
दुबले पतले अजीब से खेसारी कहीं पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो ने सामने आकर इंटरनेट पर बवाल काट दिया है और लोग इसको देखकर हैरान है।
दुबला शरीर, बड़े बड़े बाल
खेसारी लाल यादव का हुलिया आपको हैरान कर देगा क्योंकि उन्होने एक सिंपल सा कुर्ता पहन रखा है और उनके बाल काफी बड़े बड़े हैं। स्टेज पर इश्क और प्यार का मजा लीजिए गाने खेसारी लाल यादव ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वो भोजपुरी इंड्स्ट्री में राज करेंगे। हालांकि इस वक्त कोई ऐसा शख्स नहीं है जो कि खेसारी लाल यादव को ना जानता हो। फिल्म के साथ साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ साल पहले वो बिग बॉस का हिस्सा भी बने थे। खेसारी लाल फैन क्लब ने इस वीडियो को साझा किया है और कैप्शन लिखा है, ''सफलता पाना इतना आसान नहीं है ! जितना लोग समझते हैं उसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मेहनत करना है तो खेसारी भइया के जैसा करो नहीं तो करो ही मत।'' एक ने लिखा, ''खूंखार लग रहे हो भैया।'' एक ने लिखा, ''ये बंदा अपने संघर्ष के बावजूद ही अर्स से फर्स तक सफ़र किया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications