''सलमान खान की इज्जत करता हूं, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा को पहचानता कौन है! ''
कुछ दिनों पहले अय्यारी की टीम बिग बॉस 11 के स्टेज पर पहुंची थी.. जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लोगों ने कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में ला दिया। और फिर शुरू हो गया बयानों का मामला।
बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा से लेकर कई भोजपुरी सितारों ने सिद्धार्थ पर निशाना साधा। हालांकि उनके अय्यारी को- स्टार मनोज बाजपेयी ने बराबर सिद्धार्थ का साथ दिया है। हाल ही में भोजपूरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी सिद्धार्थ पर निशाना साधा है।

खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे पर कहा कि भोजपुरी हमारी मां जैसी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोई नहीं जानता। मेरी फिल्म को 5 करोड़ लोगों ने देखा है। मुझे कोई बता दे सिद्धार्थ के किसी गाने को 2 करोड़ लोगों ने भी देखा हो तो।
उन्होंने आगे कहा, सिद्धार्थ ने यह सब सलमान खान के सामने कहा। मैं सलमान खान की बेहद इज्जत करता हूं। उन्होंने भी अपनी फिल्म दबंग में भोजपुरी स्टाइल गाना रखा था.. मुन्नी बदनाम हुई। जो कि सुपरहिट हुई थी। लिहाजा, भोजपुरी को कोई कम नहीं आंक सकता।
यहां देंखे वीडियो- (Video Courtesy: Bollywood Mumbai)


Click it and Unblock the Notifications