Nagin: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना हुआ रिलीज, हीरो से लिपटकर डांस करती नजर आई श्वेता शर्मा!

भोजपुरी के मशहूर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस श्वेता शर्मा अभिनीत गाना 'नागिन' रिलीज हो गया है। ये गाना सारेगामा हमार भोजपुरी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं और उसको म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने। गाने की कोरियोग्राफर गीता हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा पिछले 2 दिनों से अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने की कुछ झलकियां शेयर कर रही थीं और उन्होंने बताया था कि जल्द ही 23 मार्च को उनका ये सॉन्ग 'नागिन' रिलीज होने वाला है।
खेसारी के लेटेस्ट ताराने में साफ देखा जा सकता है कि श्वेता शर्मा जहां नागिन बनी है वही खेसारी सपेरे का किरदार निभाते दिख रहे हैं और अपनी धुन में श्वेता शर्मा को नचा रहे हैं। साथ ही श्वेता शर्मा बेहद हॉट अंदाज में खेसारी से लिपटी नजर आ रही हैं।
इस गाने के टीचर को श्वेता शर्मा ने जब अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था तो लिखा था, बहुत खर्च हुए अल्फाज़ .. अब होगा बवाल जब #trendingstar आइल #in तहलका वाला अंदाज़।
वहीं खेसारी लाल यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा था, जब बाजेला 'नागिन' धुन प गाना... सारा जमाना भइल @khesari_yadav के ही दीवाना।
खेसारी की इस पोस्ट पर भोजपुरी स्टार नम्रता मल्ला ने वाउ, सुपर्ब जैसे कमेंट करते हुए श्वेता शर्मा और खेसारी को टैग किया था। साथ ही सूरज की गाने के बेहतरीन डायरेक्शन के लिए वाहवाही भी की थी। वहीं सूरज ने भी खेसारी और श्वेता को इस गाने के रिलीज होने पर बधाई दी।
श्वेता ने खुद खेसारी के पोस्ट पर लिखा था कि वे इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं एक यूजर ने इसी पोस्ट पर श्वेता तिवारी को कमेंट किया था कि "नगीना" खेसारी लाल यादव के नवका वाला गाना आ गया धमाल मचाने के लिए "सारेगामा हम भोजपुरी" YouTube चैनल पर।
बेचैनी बढ़ल जात बा हो।
"जब बजेला खेसारी जी के गाना तब झुमेला सारा जमाना।"
पूरा इंडिया हिली बाबू। ❤️
इसके अलावा कई फैंस ने खेसारी की पोस्ट पर लिखा था कि 1 महीने में आपका ये गाना 100 मिलियन के पार जाएगा। वही फैंस को श्वेता और खेसारी की जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है तो कुछ लोगों को गाने की कोरियोग्राफी खूब भा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











