Rakesh Mishra: 'बाहुबली - अपना नाम ही ब्रांड है' गाने की इंटरनेट पर मची धूम, अब तक देख चुके हैं 60 लाख लोग

भोजपुरी एक्टर और सिंगर राकेश मिश्रा आजकल खूब चर्चा में हैं, हो भी क्यों ना आखिर उनका गाना 'बाहुबली-अपना नाम ही ब्रांड है' को रिलीज हुई 1 सप्ताह ही हुआ है और इस दौरान इस गाने को लगभग 60 लाख लोग देख चुके हैं। टी सीरीज हमार भोजपुरी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में राकेश मिश्रा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स लिखे हैं प्रकाश ने और म्यूजिक दिया है सरवन मल्हार ने। वहीं इस गाने के कोरियोग्राफर है मोंटू शर्मा।
इस गाने को लेकर फैंस को लेकर बहुत उत्साहित है और अब तक लगभग यूट्यूब पर 12, 500 से अधिक कमेंट भी आ चुके हैं। लोग इस गाने का खूब समर्थन करते दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ फैंस ने तो कमेंट भी किया है कि राकेश मिश्रा जितना अच्छा गाते हैं, उतने ही अच्छे इंसान हैं। उनकी आवाज में कोई जादू है जो लाखों-करोड़ों लोगों के दिल में राज करता है। वहीं कुछ ने लिखा है कि वे जब भी गाते हैं दिल को छू जाता है। बहुत से लोगों ने उन्हें बिहार का बाहुबली कहा है तो बहुत से लोगों ने उन्हें गाते रहिए और पब्लिक का प्यार पाते रहिए जैसे कमेंट भी किए हैं।
प्रशंसकों की इस उत्साह को देखकर राकेश भी खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने कुछ ही घंटों पहले 'बाहुबली -अपना नाम ही ब्रांड है' के पोस्टर की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, बड़े भईया, आपका इतना सपोर्ट प्यार मिल रहा है दिल से आभार। मुझे याद है आप जब बोले थे अलग लाइए, सबसे हट के आइए, हम सपोर्ट करेंगे वो आपने कर दिखाया। इसी तरह सबके प्यार दुलार आशीर्वाद मिलता जाए तो बाहुबली का रफ्तार बढ़ता जायेगा।
5 million crossed 🤞 बाहुबली 💪 अपना नाम ही ब्रांड है 🔥❤️
@tserieshamaarbhojpuri @iamsangramsingh @chikku5500@abhinaw12
राकेश मिश्रा की इस पोस्ट पर भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने तालियां बजाते हुए इमोजी पोस्ट किया है। वही एक फैन ने लिखा है कि बाहुबली पूरे बिहार में आग लगा रहा है। कुछ प्रशंसकों ने राकेश मिश्रा को इस सफलता के लिए बधाई दी है। प्रशंसक राकेश मिश्रा की इस सफलता पर उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और इसी के चलते हुए उनकी इस पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट की बारिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











