भोजपुरी Sooryavansham की एक्ट्रेस पहुंची मंदिर, बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है पवन सिंह की फिल्म!

Sooryavansham Actress Astha Singh- भोजपुरी इंडस्ट्री अपने आप में खास है और जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो इसके गाने भी चर्चा में आते हैं। इस वक्त हालिया रिलीज फिल्म सूर्यवंशम चर्चा में है जिसमें पवन सिंह और आस्था सिंह नजर आ रही हैं।
'सूर्यवंशम' की रिलीज के साथ फिर से धूम मचा रही हैं। बता दें कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और लोग इसको काफी सर्च कर रहे हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म में पवन ने किसान का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
जो विलेन को खूब धोता है और समय आने पर अपने दुश्मन का सबकुछ खत्म भी कर देता है। लेकिन जैसे ही थिएटर में ये फिल्म आई तो इसकी हीरोइन अस्था सिंह आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंच गई। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो पीले कपड़ों में नजर आ रही हैं।
बता दें कि आस्था को इस फिल्म से काफी बड़ी पहचान मिल गई है। उनकी एक तस्वीर और वायरल हो रही है जिसमें वो पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस पोस्ट पर एक ने लिखा है, ''जियो आपा शेर शेरनी भोजपुरी का।'' एक का कहना था, ''जोड़ी बहुत अच्छी लगी मूवी आगे भी आना चाहिए साथ में पिक्चर कोई।'' एक ने लिखा, ''भैया ओढ़नी पर कोरनी ये गाना रिलीज करवाइए ना प्लीज भैया।'' एक ने लिखा, ''कोरोना के बाद सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म है...।'' एक ने लिखा, ''जोड़ी का कोई जवाब ही नहीं है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धमाका
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही है। काफी कम ऐसा देखा जाता है कि कोई फिल्म भोजपुरी इंड्स्ट्री में इस तरह का कलेक्शन करती है। इस वक्त सूर्यवंशम को लेकर पवन सिंह के फैंस खुश हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












